Ad Code

छठ पर्व को लेकर बक्सर में हुई समीक्षा बैठक, एसडीओ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


बक्सर । बुधवार को अनुमंडल कार्यालय बक्सर में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।



बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, अंचल अधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, थानाध्यक्ष बक्सर नगर, सिविल सर्जन बक्सर सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान बक्सर के सभी गंगा घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सीसीटीवी कैमरा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को घाटों की सफाई कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का आदेश दिया।


स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी प्रमुख घाटों पर चिकित्सीय सुविधा हेतु मेडिकल टीम का गठन कर प्रतिनियुक्ति की जाए। वहीं, नगर थाना अध्यक्ष को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छठ घाटों पर पटाखों की बिक्री एवं पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में नगर परिषद और नगर थाना संयुक्त रूप से निगरानी रखेंगे ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर छठ पर्व को सकुशल एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu