बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरपुर पंचायत में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेत में चारा काट रहे एक किसान की टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मराज सिंह के पुत्र योगेंद्र यादव (उम्र 37 वर्ष) के रूप में की गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, योगेंद्र यादव रोजाना की तरह सुबह अपने खेत में पशुओं के लिए घास काटने गए थे। इसी दौरान खेत के पास लगे पोल से एक पुराना तार टूटा हुआ था, जो नीचे झूल रहा था। घास काटते समय योगेंद्र अनजाने में उस जर्जर तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर पुराने और टूटे तार लटक रहे हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सभी जर्जर तारों की जांच और मरम्मत नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments