बक्सर । दशहरे के दिन औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में बच्चों के साथ सो रही एक महिला पर दुष्कर्म की नीयत से एक युवक ने चाकुओं से बर्बर तरीके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पीड़िता के पति ने औद्योगिक थाना में आरोपी अर्जुन ठाकुर, पिता राधेश्याम ठाकुर, निवासी स्थानीय गांव के खिलाफ छेड़खानी और जानलेवा हमले सहित सुसंगत धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है, लेकिन जल्द ही पुलिस उसे पकड़ लेगी।
इस जघन्य वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments