बक्सर । ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा राजद नेता नीतीश कुमार यादव को मिल रहा जनता का अपार समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। बेहद कम समय में उन्होंने जनता के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ी है, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह लोगों की नब्ज को भलीभांति समझते हैं।
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उन्हें पार्टी सिंबल देती है, तो वह भारी मतों से जीत हासिल कर सकते हैं। वर्तमान विधायक के दस साल के कार्यकाल को लेकर जनता में नाराजगी साफ देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अब ऐसे नेता की जरूरत है जो वास्तव में जनता के बीच सक्रिय रहे और विकास के ठोस एजेंडे पर काम करे।
ब्रह्मपुर क्षेत्र में आज भी सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। जनता अब ऐसे नेतृत्व की तलाश में है जो इन जमीनी समस्याओं को प्राथमिकता दे सके।
इसी बीच युवा नेता नीतीश कुमार यादव की सक्रियता और लगातार जनसंपर्क अभियान ने क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है। उनका फोकस विकास, पारदर्शिता और जनता से जुड़ाव पर है, जिसे लोग संभावित परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं। क्षेत्र के मतदाताओं का कहना है कि नीतीश यादव में ब्रह्मपुर को नई दिशा देने की क्षमता नजर आती है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments