बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने रविवार को राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
सन्तोष निराला ने लोगों से मुलाकात कर एनडीए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के अपार स्नेह और समर्थन ने मन को भावविभोर कर दिया है। जनता का उत्साह, युवाओं का जोश और कार्यकर्ताओं की निष्ठा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार एक बार फिर एनडीए गठबंधन पर विश्वास जताने जा रहा है।
जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। निराला ने कहा कि एनडीए की सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है और आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन शामिल रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments