बक्सर । सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्र ने अपने एक इंटरव्यू में वर्तमान विधायक के बयान पर करारा जवाब दिया।
वर्तमान विधायक द्वारा दिए गए बयान — “आनंद मिश्र अभी बबुआ हैं, उनकी औकात नहीं कि बक्सर में जीत जाएं” — पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद मिश्र ने कहा, वो बड़े हैं, मैं उनकी इज्जत करता हूं, कदर करता हूं। मैं जरूर बबुआ हूं, लेकिन अब यही बबुआ नया जनरेशन सेट करेगा। मैं एज़ ए बबुआ ही यहां काम करना चाहता हूं, किसी का ‘बाप’ नहीं बनना चाहता जैसे वो बन गए हैं। मैं अपने बक्सर का बबुआ हूं, और एक बबुआ ही अपने घर का ख्याल रखता है, जिम्मेदारी उठाता है — तो एज़ ए बबुआ मैं काम करूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि, “जितने भी ये पिता समान लोग हैं, उनसे मैं मार्गदर्शन लेता रहूंगा। उन्होंने भी 10 साल गुज़ारे हैं, तो बाद में मैं उनसे पूछूंगा कि जो आपसे न हो पाया, बताइए — मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा।” पत्रकार द्वारा दोहराए गए सवाल पर कि क्या वो इस टिप्पणी को चुनौती के रूप में लेते हैं, आनंद मिश्र ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया — “जिनका काम था, वो न कर पाए — अब बबुआ करेगा!”
उनका यह बयान बक्सर की राजनीतिक फिज़ा में नई ऊर्जा लेकर आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आनंद मिश्र की यह विनम्र लेकिन दृढ़ प्रतिक्रिया युवाओं में उत्साह और बदलाव की उम्मीद जगाती है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments