Ad Code

बक्सर में जनसुराज प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन का जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस विधायक मुना तिवारी पर साधा निशाना


बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बक्सर सदर सीट से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। 



इस दौरान उन्होंने मझरिया, रामोबारिया, उपाध्यायपुर, पांडेपुर, खर्राटी, हितन पडरी समेत कई गांवों का दौरा किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जनसुराज पार्टी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि बक्सर की जनता अब बदलाव चाहती है। 




उन्होंने वर्तमान कांग्रेस विधायक मुना तिवारी के दस साल के कार्यकाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं, सड़कों से लेकर शिक्षा और रोजगार तक हर मोर्चे पर जनता ठगी हुई महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो बक्सर को एक नए विकास मॉडल पर खड़ा किया जाएगा, जहाँ युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर होगा।












................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu