Ad Code

राजपुर में एनडीए जदयू प्रत्याशी संतोष निराला ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह



बक्सर/राजपुर । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जनता दल (यू) के प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला ने बुधवार को राजपुर बाजार स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करते हुए मतदान की महत्ता, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और जनता तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे जनता के बीच जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताएं और विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए जनता से समर्थन मांगें।



उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि राजपुर विधानसभा में एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।

सन्तोष निराला ने कार्यकर्ताओं के उत्साह, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “जनता के सहयोग से विकास और सुशासन का यह सफर लगातार आगे बढ़ेगा।”











................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu