बक्सर । बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता तथा एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार निराला ने शनिवार को राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। निराला ने कहा कि एनडीए सरकार ने गांवों के विकास, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य किया है।
उन्होंने जनता से वादा किया कि पुनः अवसर मिलने पर राजपुर विधानसभा को राज्य में विकास का मॉडल बनाया जाएगा।
इस अवसर पर एनडीए के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने निराला के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया। जनसंपर्क के दौरान गांवों में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments