बक्सर । सदर विधानसभा क्षेत्र के नदाव पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की और पार्टी की नीतियों एवं विज़न को साझा किया।
जनसंपर्क के दौरान तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि जनसुराज पार्टी जनता के हक और पारदर्शी शासन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बक्सर के विकास के लिए स्थानीय मुद्दों पर काम करना ही उनकी प्राथमिकता होगी — चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार या कृषि से जुड़ी समस्याएँ हों।
ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। तथागत हर्षवर्धन ने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी को समर्थन देने की अपील की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments