Ad Code

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बक्सर में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय बोले – गृहमंत्री के मुलाकात ने भरी नई ऊर्जा और संकल्प



बक्सर । एनडीए की ओर से शुक्रवार को ऐतिहासिक किला मैदान, बक्सर में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशाल चुनावी जनसभा में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।


जनसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय अपने पूरे दल के साथ शामिल हुए। मंच के समीप बिछाए गए रेड कारपेट पर जिलाध्यक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि यह क्षण मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। भारत के यशस्वी गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात कर एक नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प की अनुभूति हुई। उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है।



उन्होंने आगे कहा कि यह मुलाकात केवल एक अवसर नहीं, बल्कि प्रेरणा का अमूल्य क्षण है, जो राष्ट्र निर्माण की दिशा में और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की भावना को प्रबल करता है। जनसभा के दौरान पूरे मैदान में ‘बक्सर बोले – कमल ही खिलेगा’, ‘जय भाजपा’, ‘जय एनडीए’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग के बीच सभा का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।

सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन अमित शाह के भाषण को सुनने पहुंचे। पूरे कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका देखने को मिली।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu