बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र के इटाढ़ी प्रखंड के इटाढ़ी में आज एनडीए समर्थित जनता दल (यू) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता संतोष कुमार निराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि राजपुर की जनता ने हमेशा विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है। आगामी चुनाव में भी एनडीए उम्मीदवार को जनता का अपार समर्थन मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और घर-घर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशीनाथ सिंह, बबन चौधरी, शंकर प्रसाद केसरी, वीर राय, सुखदेव राय, बलिराम कुशवाहा, गजेंद्र पाठक, संजय सिंह, विश्वामित्र सिंह, विनोद शुक्ला, विजय कुशवाहा, श्याम नारायण पाठक, अरुण सिंह, विनोद सिंह, अमित कुशवाहा, मनोज राय, सुरेश सिंह, रामप्रवेश राम, रजनीकांत गुप्ता, गोविंद सिंह, मथुरा सिंह, बाबूल ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेताओं ने क्षेत्र में विकास की योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनता से एकजुट होकर एनडीए को विजयी बनाने की अपील की।






























0 Comments