बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बक्सर की टीम ने गुरुवार को गश्त के दौरान एक शातिर चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी विक्की कुमार, पिता धर्मनाथ यादव, ग्राम बड़की सारिमपुर, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर का रहने वाला है।
आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों की टीम गश्त कर रही थी, तभी गाड़ी संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस से चढ़ते समय एक यात्री का वीवो कंपनी का महंगा मोबाइल चोरी कर भागते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।
कई बार जा चुका है जेल
जांच में पता चला कि विक्की कुमार पहले भी कई बार यात्रियों के सामान चोरी करने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि खंगालने पर वह शातिर अपराधी निकला।
पीड़ित यात्री
मोबाइल चोरी का शिकार यात्री फिरोज खान, निवासी कोईरपुरवा, बक्सर हैं। वह बक्सर से पटना साहिब की यात्रा पर थे।
जीआरपी को सुपुर्द
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया है।
टीम की सराहना
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी, सउनि योगेंद्र कुमार यादव, प्रआ मुकेश रोशन एवं प्रआ बृजेश राय शामिल रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments