दाउदनगर (औरंगाबाद) । शनिवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में आयोजित HOPC सम्मान समारोह सह रक्तदान शिविर में ब्लड बक्सर के सक्रिय सदस्य रवि रंजन पांडे को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
रवि जी न केवल हर तीन महीने पर नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, बल्कि समाज में रक्तदान के महत्व को समझाते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही, ब्लड बक्सर परिवार लापता लोगों की खोज में भी लगातार मदद करता रहा है, जिसमें रवि जी की अहम भूमिका रहती है। उनकी सेवा भावना ही ब्लड बक्सर टीम की असली ताक़त मानी जाती है।
ब्लड बक्सर का संदेश है—
"बचाए किसी की जान, चलिए करें रक्तदान। आपके खून का एक अंश बचाए किसी का वंश।
दिया रक्त न व्यर्थ जाएगा, एक न एक दिन जरूर काम आएगा।
जात-पात से ऊपर उठकर इंसानियत का धर्म निभाएँ,
रक्तदान करें, किसी को नया जीवन दें।"
आज मिला यह सम्मान केवल रवि रंजन पांडे का नहीं, बल्कि पूरे ब्लड बक्सर परिवार की निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।
समारोह में उपस्थित लोगों ने रक्तदान को महादान मानते हुए संकल्प लिया—
“आइए, ज़िंदगी बाँटें… उम्मीद जगाएँ।”
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments