Ad Code

बक्सर के बाल विकास केंद्र में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा पर क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन


बक्सर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के Centre of Excellence, पटना के तत्वावधान में शनिवार को बाल विकास केंद्र (+2) विद्यालय, हितन पड़री, बक्सर में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (Foundational Stage) पर आधारित एकदिवसीय Capacity Building Programme का सफल आयोजन किया गया।


विशेष बात यह रही कि बक्सर स्थित बाल विकास केंद्र को पहली बार सीबीएसई द्वारा प्रशिक्षण वेन्यू के रूप में चयनित किया गया, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम में हेरिटेज स्कूल के निदेशक प्रदीप पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्वागतकर्ता बाल विकास केंद्र के निदेशक सतीश चंद्र त्रिपाठी थे। Venue Director संजय कुमार मिश्रा ने संचालन किया। इस अवसर पर Resource Persons विकास ओझा और दीपक कुमार सिंह ने शिक्षकों को नई पाठ्यचर्या की उद्देश्यता, शिक्षण पद्धति और बाल मनोविज्ञान की बारीकियों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 33 शिक्षक-शिक्षिकाएं, हेरिटेज स्कूल के 3 प्रतिभागी तथा बाल विकास केंद्र के 18 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक गायन और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक और यादगार बना दिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के अनुरूप तैयार करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को सुदृढ़ बनाना रहा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu