Ad Code

प्रणव चटर्जी महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद इकाई का पुनर्गठन, नंदन कुमार बने अध्यक्ष


बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर नगर इकाई के अंतर्गत प्रणव चटर्जी महाविद्यालय में शनिवार को इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य कुमार ने की, जबकि संचालन राहुल कुमार और विषय-परिवेश विराज सिंह ने किया।


मौके पर जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महाविद्यालयों में छात्रों के हितों के लिए काम करता है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना से ही छात्रहित और राष्ट्रहित में निरंतर कार्यरत है, और महाविद्यालय इकाई परिषद की नींव है। नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने संगठन के मूल मंत्र "ज्ञान, शील और एकता" को दोहराते हुए कहा कि परिषद इन्हीं मूल्यों के साथ आगे बढ़ रही है।

इस मौके पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनिश तिवारी ने महाविद्यालय इकाई की घोषणा की। सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों में —

महाविद्यालय अध्यक्ष: नंदन कुमार

काॅलेज मंत्री: अनिकेत सिंह

काॅलेज उपाध्यक्ष: प्रिया कुमारी, निशा कुमारी, अनिकेत गुप्ता और रतन कुमार

काॅलेज सह मंत्री: काजल कुमारी, अनुराग कुमार, रौशन वर्मा और आकाश कुमार

काॅलेज एसएफएस प्रमुख: रुनझुन कुमार

काॅलेज एसएफडी प्रमुख: राहुल पाण्डेय

काॅलेज खेलो भारत प्रमुख: ध्रुव कुमार

काॅलेज कार्यसमिति सदस्य: अनिश कुमार, पियूष कुमार, शिवम कुमार और सुधांशु कुमार

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विराज सिंह ने किया। इस अवसर पर सुधांशु ओझा, सत्यम कुमार, रोहित मिश्रा, आलोक मिश्रा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu