Ad Code

रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन सिंपोजियम में बक्सर के डॉ. दिलशाद आलम हुए सम्मानित



बक्सर । सिलीगुड़ी के होटल मैरियट में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल जोन-6 फाउंडेशन सिंपोजियम में बक्सर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम को रोटरी इंटरनेशनल ट्रस्टी चेयर प्रीप होल्गर नइक ने विशेष रूप से रिकॉग्नाइज किया। इस अवसर पर रोटरी गवर्नर 3250 श्रीमती नम्रता नाथ, पूर्व गवर्नर बिपिन सचान, संजीव ठाकुर, एस.पी. बगडिया, अनु नारंग सहित कई दानदाताओं का सम्मान भी किया गया।


कार्यक्रम का संचालन सचिव सुभाशीष चटर्जी ने किया। इसकी शुरुआत भारत, नेपाल, भूटान और जर्मनी के राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद उड़ीसा और नेपाली लोकनृत्य की विशेष प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

प्रीप होल्गर नइक ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी निस्वार्थ सेवा के लिए जानी जाती है और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में जो कदम उठाए जा रहे हैं, वे पूर्ववर्ती भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, बंगाल और असम सहित पूरे क्षेत्र को सशक्त बनाने वाले हैं।


कार्यक्रम में मेजर डोनर, पॉल हरीश सोसाइटी और बेनफेकर को विशेष मान्यता दी गई। वहीं, डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि बक्सर की पकड़ डिस्ट्रिक्ट 3250 में और मजबूत हो रही है ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में और बेहतर कार्य किए जा सकें।

इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. सी.एम. सिंह, दीपक अग्रवाल, सचिव साहिल, मनोज वर्मा, राजेश केसरी, गोपाल केसरी, आशीष, सुनील, मीना सिंह, सौरभ तिवारी, निर्मल कुमार सिंह, ज्योति जी, संजय सर्राफ, राजेश गोयल, प्रभुनाथ, प्रदीप जायसवाल, कृष्णानंद सिंह टुन्नु, सतेंद्र कुमार सिंह, राहुल, सुजीत गुप्ता, राजेश कुमार केसरी, रियासत अंसारी और डॉ. शैलेश कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu