बक्सर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस वर्ष अपना 100वां स्थापना वर्ष मना रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न मंडलों और नगरीय क्षेत्रों की बस्तियों में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रचार प्रमुख आलोक देश पांडेय ने जानकारी दी कि बक्सर नगर की कुल 20 बस्तियों में विजयादशमी कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इसी कड़ी में आगामी 22 सितंबर, सोमवार को निरंजनपुर बस्ती में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण और शस्त्र पूजन का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बस्ती के लोग प्रतिदिन बैठकों और संपर्क अभियानों में जुटे हुए हैं। स्थानीय स्तर पर सुशील राय, ब्रजेश सिंह, अरुण सिंह, चंदन पांडे, चंदन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, हरिओम चौबे, गुलशन सिंह, किशन, भुवन, टिंकू सहित कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि संघ 02 अक्टूबर को अपने 100 वर्षों का सफर पूरा कर रहा है और इस अवसर पर देशभर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments