Ad Code

आरपीएफ दानापुर की अल्फा टास्क टीम की बड़ी सफलता, 55 लीटर शराब बरामद, मोबाइल चोर गिरफ्तार


बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दानापुर मंडल की अल्फा टास्क टीम ने लगातार अभियान चलाकर शराब तस्करी और चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के निर्देश पर गठित टीम ने बीते दो दिनों में दो अलग-अलग ट्रेनों से करीब 55 लीटर विदेशी शराब बरामद की, वहीं एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की।


जानकारी के अनुसार, बीते दिन को उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, आरक्षी डब्ल्यू. कुमार, विनोद कुमार और सौरभ कुमार ने निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 22947 के जनरल कोच से लावारिस हालत में 9 लीटर विदेशी शराब जब्त की।

इसके अगले दिन 18 सितंबर को एक बार फिर अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल के दिव्यांगजन कोच से अलग-अलग ब्रांड की 46.02 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

इसी दौरान बक्सर स्टेशन पर टीम ने एक युवक को मोबाइल चोरी कर भागते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंटू कुमार सिंह, पिता स्व. गोपाल सिंह, ग्राम होली छपरा थाना शाहपुर (बक्सर) निवासी बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल गाड़ी संख्या 12362 मुंबई–आसनसोल एक्सप्रेस के एसी कोच में सोए हुए यात्री से चुराया था।

आरपीएफ ने बरामद शराब और आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि अल्फा टास्क टीम आगे भी यात्रियों की सुरक्षा एवं चोरी व तस्करी की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखेगी।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu