Ad Code

सेवा पखवाड़ा से भाजपा ने साधा जनसंपर्क, डॉ. राजेश मिश्रा की अगुवाई में बक्सर सदर में गाँव-गाँव पहुँचा सेवा का संदेश



बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा ने जिस सेवा पखवाड़ा का आगाज किया है, वह अब बक्सर की सियासत में चुनावी रणनीति के रूप में भी देखा जाने लगा है। बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर, कुल्हड़ियां और भटवलिया पंचायतों में भाजपा के वरीय नेता एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा का आयोजन हुआ।

"हर कार्यकर्ता बनेगा समाजसेवा का सिपाही"

डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा –

"प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाना ही भाजपा का लक्ष्य है। हमारे कार्यकर्ता जनता की सेवा में सिपाही की तरह जुटे हैं। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है।"

महिलाओं और गरीब तबके को जोड़ने की रणनीति

अपने संबोधन में डॉ. मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण योजनाओं – जीविका परियोजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना – की चर्चा करते हुए कहा कि इससे गाँव की महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। वहीं वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन में बढ़ोतरी का उदाहरण देकर उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार गरीबों और वंचित वर्ग की असली हमदर्द है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा सेवा पखवाड़ा के ज़रिए महिलाओं और गरीब तबके के वोट बैंक को और मजबूत करने की कोशिश में है। भाजपा नेता ने ऐलान किया है कि आने वाले सप्ताह भर तक सदर विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत में सेवा पखवाड़ा चलेगा। इससे पार्टी को सीधा जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठन की जमीनी पकड़ दिखाने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर अजय भट्ट (भाजपा मंडल अध्यक्ष), धर्मेंद्र पाण्डेय, बाल बच्चन पाठक, विद्यासागर तिवारी, सतेंद्र पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, हरिमोहन केसरी, सुभाष सिंह, पन्ना लाल यादव, रामायण गोंड, अनिल कुमार सिंह, आशुतोष पाण्डेय, प्रमोद रवानी और राकेश पाण्डेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साफ है कि सेवा पखवाड़ा महज एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा के लिए चुनावी ज़मीन तैयार करने का औजार बनता जा रहा है। बक्सर सदर में गाँव-गाँव पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ता जिस तरह जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, उससे आने वाले चुनाव में इसका असर दिखना तय माना जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu