Ad Code

दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में ABVP की जीत पर बक्सर में जश्न, नगर इकाई ने निकाला भव्य विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं में उत्साह


बक्सर । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर बक्सर नगर इकाई ने गुरुवार को भव्य विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिनंदन मिश्रा ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार ने किया।

"आम छात्रों की आवाज है ABVP" – अविनाश पांडे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अविनाश पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा –
"ABVP आम छात्रों की दिल की आवाज है। परिषद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के भाव को लेकर आगे बढ़ती है।"

संगठन में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता – अभिषेक गुप्ता

नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि संगठन छात्रों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का संचार करता है।


"परिषद सदैव राष्ट्रहित में अग्रसर" – मनीष सिंह

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि परिषद नेतृत्व की भावना उत्पन्न करती है और हमेशा राष्ट्रहित के लिए कार्य करने को प्रेरित करती है।

कार्यक्रम के अंत में जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मौके पर विराज सिंह, विवेक पांडे, दुर्गेश पांडे, निर्भय ओझा, दिव्यांशु मिश्रा, आदित्य गुप्ता, नंदन कुमार, अक्षत कुमार, आलोक मिश्रा, चंदन दुबे, प्रियांशु शुभ, आदित्य सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली यूनिवर्सिटी में जीत का यह जश्न बक्सर तक गूंजा और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और छात्रों के विश्वास का प्रतीक बताया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu