Ad Code

चौसा–कोचस पथ का होगा निर्माण, सांसद सुधाकर सिंह के प्रयास से केंद्र सरकार ने दी 117.49 करोड़ की स्वीकृति



बक्सर । बक्सर की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े चौसा से कोचस (बसही पुल तक) मार्ग के निर्माण को आखिरकार केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। लगभग 22 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 117.49 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।


वर्षों पुरानी समस्या पर मिला समाधान :

यह मार्ग चौसा से सासाराम जाने वालों के लिए प्रमुख सड़क है, लेकिन खराब हालत के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को लेकर बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने लोकसभा में मुद्दा उठाया था और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की थी।

विकास को मिलेगी रफ्तार :

नई सड़क बनने से न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार और ग्रामीण संपर्क को भी नई गति मिलेगी। यह सड़क क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है।

सांसद ने खुशी जताते हुए कहा –

"यह परियोजना बक्सर के विकास में ऐतिहासिक कदम साबित होगी। चौसा–कोचस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने की दिशा में भी लगातार प्रयास जारी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि शीघ्र ही इस पर भी सकारात्मक परिणाम मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि जनता की समस्याओं को संसद से मंत्रालय तक पहुँचाना और समाधान दिलाना ही उनका प्रथम कर्तव्य है। इस स्वीकृति से बक्सर और आसपास के लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलने जा रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu