Ad Code

भोजपुरी साहित्य मण्डल ने हिन्दी दिवस पर किया सेमिनार और कवि सम्मेलन



बक्सर । देश की सबसे पुरानी संस्था भोजपुरी साहित्य मण्डल के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय भू० ब्रा० +2 स्कूल के सभागार में हिन्दी दिवस अवसर पर “हिन्दी भाषा और उसकी चुनौतियाँ” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर साहित्य, कला और पत्रकारिता से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रो. अरुण मोहन भारवि ने की, जबकि संचालन माह सचिव डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी और कवि शिव बहादुर प्रीतम ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संरक्षक एवं समाजसेवी गणेश उपाध्याय ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. वैरागी ने कहा कि “हिन्दी हमारी राजभाषा होने के साथ-साथ मातृभाषा भी है।” वहीं प्रो. अरुण मोहन भारवि ने कहा कि “हिन्दी को किसी चुनौती की आवश्यकता नहीं, यह शिक्षा, व्यापार, रोजगार और तकनीक की भाषा है। यह स्वयं बढ़ रही है और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है।”

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. महेंद्र प्रसाद ने लोकभाषा के शब्दों की विशेषता पर प्रकाश डाला, वहीं कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडेय ने हिन्दी अंकों के प्रयोग पर बल दिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें प्रमुख कवियों और साहित्यकारों— शिव बहादुर प्रीतम, रामेश्वर मिश्र बिहान, संजय सागर, कुशध्वज सिंह मुन्ना, महेश्वर ओझा, वशिष्ठ पाण्डे, शशि भूषण मिश्रा, फारुख सैफी, नर्वदेश्वर उपाध्याय, राम बहादुर राय, धनंजय गुडाकेश, पंकज पांडे, राजा रमन पांडे, उमेश पाठक रवि, कवि राही, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, अभय तिवारी, सुरेश सरगम, विनोद मिश्र, डॉ. शशांक शेखर, रामाधार सिंह, मन्नूजी, प्राचार्य संतोष दूबे, सुनीता यादव आदि ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

इसके अलावा एस.पी.एस. स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं प्रमोद सिंह, खुशी दुबे, ज्योति शर्मा, नेहा दुबे, उजाला पांडे, जूही केशरी, सोनी केशरी, रचना कुमारी, नीतू कुमारी और विमलेश मिश्र ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

हिन्दी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में विचार-विमर्श और काव्यपाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और हिन्दी की गरिमा व उसके व्यापक भविष्य पर सार्थक चर्चा हुई।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu