Ad Code

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रथम जिला कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न, जिला कमिटी की हुई घोषणा



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रथम जिला कार्यकर्ता बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने की। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सौरव तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता राहुल दुबे ने प्रस्तुत किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन मौजूद रहे। इसके अलावा तीनों प्रदेश सह संयोजक— कंचन कुमारी, समीक्षा सिंह और मिथिलेश पांडेय, जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, प्रदेश सह संयोजक भाजपा युवा मोर्चा दीपक यादव, मल्लिकार्जुन राय, भाजपा किसान मोर्चा के नेता बिपिन सिंह और भाजपा क्रीड़ा मंच के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की जिला कमिटी की घोषणा भी की गई।

नवगठित जिला कमिटी में दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही को जिला संयोजक घोषित किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu