बक्सर । विश्वामित्र सेना द्वारा रविवार को “सनातन जोड़ो यात्रा” के तृतीय चरण का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यात्रा में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिसने पूरे आयोजन को ऊर्जावान और भव्य बना दिया।
यात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे प्रधान कार्यालय (कार्यालय संख्या-11, लख नारायणपुर, लख अदफा, मठिला) से हुई। दोपहर 3 बजे नेनुआं में स्वागत समारोह सह जनसभा का आयोजन किया गया, जहाँ जनसैलाब उमड़ पड़ा। संध्या 4:30 बजे यात्रा पुनः सभास्थल से सम्हार, बनकट, के०सी० कॉलेज, डुमरांव ब्लॉक, डुमरांव स्टेशन, पुराना भोजपुर होते हुए फोरलेन मार्ग से कार्यालय लौटकर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे स्वयं यात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग पर जनता एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे। नेनुआं में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह लड़ाई समय की आवश्यकता है। यदि बक्सरवासी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएँ तो बक्सर को अयोध्या और काशी से भी अधिक विकसित बनाने से कोई नहीं रोक सकता।”
पूर्व के दोनों चरणों की तरह इस बार भी यात्रा में विशेष ऊर्जा और जोश का संचार देखने को मिला। बक्सर की धरती ने एक बार फिर सनातन संस्कृति और परंपरा के प्रति अपनी गहन आस्था तथा संगठन की लड़ाई में अटूट समर्थन का परिचय दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...




















0 Comments