Ad Code

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन : सांसद सुधाकर सिंह ने सरकार पर साधा निशाना



बक्सर । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पंचायती राज प्रकोष्ठ के बैनर तले रविवार को सदर प्रखंड के नाट गांव में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बक्सर सांसद सुधाकर सिंह एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना और मतदाताओं को जागरूक करना रहा। साथ ही, 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत से होने वाली “वोट चोरी” के खिलाफ लोगों को सतर्क करना प्रमुख एजेंडा रहा।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर पंचायत व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पंचायतों की मूल भावना को सरकार ने समाप्त कर दिया है। नल-जल योजना, सौर ऊर्जा लाइट, नली-गली निर्माण – सब कुछ लूट और भ्रष्टाचार का साधन बन गया है। पंचायतों की शक्तियां और अधिकार सरकार ने कब्जे में ले लिए हैं, जिससे लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार हुआ है।”
इस दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ ने पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की कटौती को बड़ा मुद्दा बताते हुए ऐलान किया कि आने वाले दिनों में इस लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीरंग सिंह ने की, जबकि संचालन राजा खान एवं ओमप्रकाश माली ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, धनपत चौधरी, सरोज राजभर, कृष्णावती देवी, संतोष भारती, हरेंद्र कुमार सिंह, निर्मल कुशवाहा, संजय यादव, अजमेर खान, जंगली यादव, इफ्तार खान, मंटू यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह, गोविंद प्रजापति, विशेश्वर यादव, रमाशंकर कुशवाहा, दीपक व आशीष चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम के माध्यम से स्पष्ट किया कि आने वाले चुनावों में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की बहाली, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और मतदाता जागरूकता उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu