बक्सर । सदर मुख्यालय में रविवार को पूर्व सैनिक संघ द्वारा “युवा नशा मुक्त” विषय पर आयोजित युवा सम्मेलन में जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं भाजपा के वरीय नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने युवाओं को संबोधित किया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने चिंता जताई कि आज 15 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 20 प्रतिशत युवा नशे की लत में फंसे हुए हैं। भारत में लगभग 5.7 करोड़ लोग नशीली दवाओं का सेवन करते हैं, जिनमें से 2.26 करोड़ लोग गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता है।
उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों और नेशनल ड्रग डिपेंडेंट ट्रीटमेंट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि शराब, गांजा, अफीम और अन्य नशीली दवाएं युवाओं के लिए सबसे अधिक घातक साबित हो रही हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा—“नशा तन, मन और धन तीनों का नाश करता है। ऐसे विनाशकारी जीवन से मुक्ति का एकमात्र उपाय नशा का पूर्ण त्याग है।”
विदित हो कि डॉ. मिश्रा कई वर्षों से नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर समाज को जागरूक कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह, श्रीमती संध्या पांडेय, उमेश दुबे उर्फ चुन्नू दुबे, जयशंकर सिंह यादव, रंजीत सिंह कुशवाहा, अनमोल राय, अश्विनी सिन्हा, नागेश पाल, रोहित कुमार पासवान, प्रवीण कुमार यादव, मुनिदेव दुबे, जगलाल सिंह, दिनेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments