बिहार/पटना । राजधानी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में रविवार को भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश राजू ने की।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, संगठन महासचिव भीखूभाई दलसाणिया तथा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश महिला संयोजिका वर्षा पांडेय को नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद वर्षा पांडेय ने कहा—
“खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का उद्देश्य है कि बिहार की प्रतिभाओं को सही मंच मिले और हर खिलाड़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।”
बैठक एवं समारोह में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसे बिहार में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments