बक्सर । रविवार को सदर अनुमंडल अग्निशमालय के प्रांगण में एक विशेष शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंडाल निर्माता और प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, प्रधान अग्नि संजय कुमार, अग्निक गौरी शंकर पासवान, विजय कुमार, फंटूश कुमार, कोमल कुमारी, तनु कुमारी, चालक कुंदन कुमार, संतोष कुमार, गुलाब चंद्र भारती सहित सभी अग्निशमालय के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
बैठक में बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली 2021 और बिहार बिल्डिंग बाई-लॉ 2016 के मानकों के अनुसार पूजा पंडालों का सुरक्षित निर्माण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंडाल निर्माताओं और प्रबंधन टीम को पोर्टेबल अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और संचालन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्या करें और क्या ना करें, इस पर विस्तृत पंपलेट वितरण कर आवश्यक जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में पंडाल निर्माता, प्रबंधन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह पहल स्थानीय समुदाय में दुर्गा पूजा के दौरान आग से होने वाले हादसों को रोकने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments