बक्सर । जिले की उत्पाद पुलिस ने रविवार की देर दोपहर चौसा चेकपोस्ट पर छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की। एसआई प्रिया कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान एक महिंद्रा एसयूवी से कुल 254.520 लीटर शराब जब्त की गई। साथ ही वाहन चालक को मौके पर ही दबोच लिया गया।
उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि जब्त शराब में 750 एमएल की 10 पेटी आरएस, 8 पेटी ऑफिसर चॉइस, 10 पेटी 8 पीएम और एक पेटी ब्लंडर प्राइड शामिल है। बरामद खेप की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी विश्वजीत कुमार, पिता विदला राम, के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments