Ad Code

पटना-बक्सर एनएच 922 पर ट्रेलर-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चालक की मौत, सहचालक गंभीर



बक्सर । रविवार को पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप सागर और चंदा गांव के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर तकनीकी खराबी से खड़े ट्रक में पीछे से बालू लदा ट्रेलर जोरदार टक्कर मार बैठा।


हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी शिवम कुमार (22 वर्ष), पिता सुरेश प्रसाद के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शिवम अपने सहचालक के साथ ट्रेलर पर बालू लादकर यूपी की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल सहचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा इतनी तेज रफ्तार टक्कर के कारण हुआ कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ट्रक और ट्रेलर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu