Ad Code

बक्सर सदर से कांग्रेस का नया चेहरा बन सकते हैं पंकज उपाध्याय, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज



बक्सर । युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय बक्सर जिले की सदर विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उनकी उम्मीदवारी की केवल औपचारिक घोषणा शेष है।


गौरतलब है कि बक्सर सदर सीट से महागठबंधन के तहत पिछले दो कार्यकाल से कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुना तिवारी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर दस साल की विधायक पारी के बाद उनके खिलाफ नाराज़गी भी देखी जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस इस बार टिकट बदलकर नए विकल्प के रूप में पंकज उपाध्याय पर भरोसा जता सकती है।

इधर, पंकज उपाध्याय लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और कार्यकर्ताओं व आम जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी उन्हें बतौर उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।


स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि वे अब परिवर्तन चाहते हैं। कई लोगों का मानना है कि पंकज उपाध्याय युवा नेतृत्व के रूप में नए जोश और नई सोच के साथ क्षेत्र का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों की राय है कि यदि कांग्रेस पंकज उपाध्याय पर दांव लगाती है तो यह कदम संगठन में नई ऊर्जा का संचार कर सकता है और मतदाताओं को आकर्षित करने में सहायक होगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu