Ad Code

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत एकडेरवा पहुंचें भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा



बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बक्सर जिले में भी कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदह के एकडेरवा गांव में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया और स्थानीय महिलाओं से संवाद किया।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महत्वाकांक्षी अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025) का शुभारंभ किया। यह अब तक का देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान माना जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि, “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव होती है। जब महिलाएं स्वस्थ रहती हैं तो वे अपने परिवार और समाज की बेहतरीन ढंग से देखभाल कर सकती हैं। महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच दिलाना अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। स्वस्थ नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत आधारशिला है।

इस मौके पर रधमुनीय देवी, शीला देवी, मीरा देवी, अर्चना देवी, शकुंतला देवी, परवतिया देवी, निधि कुमारी, सीमा कुमारी, ललमुनिया देवी, रामवती देवी, कलावती देवी, मुनिया देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री ने अभियान की शुरुआत के अवसर पर कहा था कि माताओं-बहनों और बेटियों का स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के चार स्तंभ—नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब—में से नारी शक्ति को राष्ट्र प्रगति का मुख्य आधार बताया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu