Ad Code

वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा का असमय निधन, पत्रकारिता जगत ने खोया संघर्षशील साथी



बक्सर । हिंदुस्तान अखबार के बक्सर कार्यालय से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा (45 वर्ष) का शनिवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। रोज़ की तरह दफ्तर से घर लौटे ओझा मार्केट निकले थे, तभी अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें निजी क्लिनिक और फिर सदर अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के देवकुली गांव के मूल निवासी और वर्तमान में सोहनीपट्टी निवासी अशोक ओझा ने पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई थी। बीते दो दशकों से अधिक समय तक उन्होंने बक्सर जिले की सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं को कलमबद्ध कर आम जनता तक पहुँचाया। उनकी रिपोर्टिंग हमेशा निष्पक्ष और जनहितकारी मानी जाती थी।


श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर ने कहा कि “अशोक ओझा का जाना पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कलम हमेशा जनहित के लिए चलती रही।” उन्होंने कहा कि अशोक ओझा न सिर्फ एक पत्रकार, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े सजग नागरिक भी थे। उन्होंने कई मुद्दों को उठाकर प्रशासन को जगाने का काम किया और पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम मानकर कार्य किया। उनके असमय निधन से जिले का पत्रकार समाज गहरे सदमे में है। 

शहर के गणमान्य लोगों और जिलेभर के पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu