Ad Code

बिहार बंद का बक्सर में नहीं पड़ा असर, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ : डॉ. मनोज पांडे


बक्सर । बिहार बंद का बक्सर जिले में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। शहर में दिन सामान्य रहा और लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहे। इसी दौरान प्रतिवर्ष की भांति भगवान रामेश्वरनाथ मंदिर रामरेखा घाट से 52 भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा पिपरपाती रोड, जमुना चौक, सतदेव मील होते हुए पुलिस चौकी और 52 भगवान प्रांगण तक हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुई।


बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के डॉ. मनोज पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि “डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रायोजित बिहार बंद का जिले में कोई असर नहीं दिखा। व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे और लोगों ने बंद का समर्थन नहीं किया।”

डॉ. पांडे ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार वोट का है, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से गलत आदेश जारी कर जनता से यह अधिकार छीन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और आयोग की मिलीभगत से आम जनता का विश्वास टूट रहा है।


उन्होंने कहा कि जनता स्पष्ट संदेश दे रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह भाजपा को करारा जवाब देगी। “बिहार बंद जनता की नजर में गलत निर्णय और फालतू कर्मों का प्रतिफल था, जिसे आम लोगों ने नकार दिया,” डॉ. पांडे ने कहा।

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और उसके समर्थक अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जनता अब ऐसे लोगों को खोज रही है और उनके कारनामों का हिसाब जरूर लेगी।”









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu