बक्सर। सिकरौल थाना क्षेत्र में बैंक कर्मी से हुई लूटकांड का बक्सर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल और टैबलेट भी बरामद किया गया है।
गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यालय डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि बीते 8 जुलाई को कोरानसराय एसबीआई बैंक के कर्मी संजय कुमार से भदार नहर के पास अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की थी। मामले में सिकरौल थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
घटना के खुलासे के लिए एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर काम करते हुए 3 सितम्बर को तीन संदिग्धों को चोरी का मोबाइल बेचते समय गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल की जांच में पुष्टि हुई कि वह बैंक कर्मी का ही है।
हथियार और टैब बरामद
तीनों की तलाशी में पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली और एक खोखा बरामद किया। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि लूट का टैबलेट उन्होंने भदार पोखरा में फेंक दिया था। तत्पश्चात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर टैब भी बरामद कर लिया। उनकी निशानदेही पर चौथे अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से दो जिंदा कारतूस मिले।
अपराधियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
चंदन कुमार, पिता उपेंद्र यादव, निवासी भदार गांव (सिकरौल थाना)
दीपक कुमार, पिता देवेंद्र यादव, निवासी भदार गांव (सिकरौल थाना)
रूपेश कुमार, पिता शिवनारायण यादव, निवासी भदार गांव (सिकरौल थाना)
सोमनाथ कुमार, पिता बीरेंद्र साह, निवासी बरुहा गांव (बगेन गोला थाना)
इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटा गया मोबाइल और टैब जब्त किया है।
टीम को मिली सफलता
कांड के सफल उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव पोलस्त कुमार, पु.नि. श्रीनाथ कुमार (डुमरांव अंचल), थानाध्यक्ष सिकरौल रिकेश कुमार सिंह, डीआईयू बक्सर के चंदन कुमार एवं उनकी टीम, सिकरौल थाना के सिंटू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments