बक्सर । डुमरांव शहर में सड़कों और नालियों की खस्ता हालत के खिलाफ लोगों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में युवा और स्थानीय निवासी शहर की मुख्य सड़कों पर मार्च निकालते हुए विधायक अजीत कुशवाहा के पुतले को गधे पर बैठाकर सड़कों पर घुमा कर गोला रोड चौक पर पुतला दहन कर दिया गया।
प्रदर्शनकारीयों ने बताया कि वर्षों से टूटी सड़कों, भरे हुए नालियों और पानी–गंदगी के कारण शहर में आवाजाही दुरुह हो गई है। बरसात के दौरान गंदा पानी घरों व दुकानों तक पहुँच रहा है और एम्बुलेंस समेत आपात सेवाओं को भी मरीजों तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। इससे छोटे व्यवसाई, ठेला–रिक्शा चालक और विद्यार्थी विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं, कहा गया।
प्रदर्शन के बाद गोला रोड चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दीपक यादव ने कड़ा आक्रोश जताया और कहा, “जनता लंबे समय से विधायक की उपेक्षा और भ्रष्ट आचरण से त्रस्त है। यदि सप्तमी तक सड़कों की मरम्मत कर आवागमन सुचारू नहीं कराया गया तो हम 50 फुट का राक्षसी पुतला बनाकर उसका दहन करेंगे। यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।”
भाजपा जिला प्रवक्ता शक्ति राय ने भी विधायक की कार्यशैली पर तीखा हमला किया और कहा कि यह रवैया न केवल जनता के प्रति अनभिज्ञता है, बल्कि दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्वों के प्रति संवेदनहीनता भी दर्शाता है। उन्होंने चेताया कि जनता जल्द ही विधायक को राजनीतिक रूप से जवाबदेह ठहराएगी।
सभा में समाजसेवी रोहित सिंह, अभिषेक रंजन, मनोज सिंह, संटू मित्रा, राहुल सूर्यवंशी, शिवजी शर्मा, पवन जायसवाल, रिंकू गुप्ता, शुभम सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों ने अपने-अपने वक्तव्य दिए। मौके पर मुखिया कुशवाहा विजय सिंह, पप्पू कुशवाहा, सोनू प्रसाद, शुभम राय, राहुल यादव, अभिषेक केसरी, धीरज कुमार, अभिषेक चौरसिया, अनिल वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अभिषेक रंजन ने सभा को धन्यवाद देते हुए प्रचार-प्रसार में जुटे लोगों से आगे भी सतर्क रहने का आह्वान किया और कहा कि यदि हालात नहीं बदले तो आंदोलन और उग्र होगा।
स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि सड़कों और जलभराव के कारण दुकानें सूना हो रही हैं और करोड़ों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। नागरिकों ने नगर निकाय और संबंधित अधिकारियों से ताबड़तोड़ मरम्मत और साफ़-सफ़ाई की कार्रवाई की मांग की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
























0 Comments