बक्सर । दानापुर–मुगलसराय रेलखंड पर सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब चौसा स्टेशन और कमरपुर हाल्ट के बीच रेल ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभावना है कि युवक किसी ट्रेन से गिरा हो, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। वह धारीदार टी-शर्ट और कथई रंग की पैंट पहने हुए था।
मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी रजिस्टर खंगाला जा रहा है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक लोग घटनास्थल पर जुटे रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments