बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को युवा व्यवसायी चन्दन कुमार सिंह द्वारा संचालित “Spice Cut Fast Food Cafe” का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। राजपुर प्रखंड कार्यालय के सामने आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं एनडीए गठबंधन के भावी प्रत्याशी संतोष निराला शामिल हुए।
इस अवसर पर राजपुर के पूर्व मुखिया सतेंद्र सिंह, जदयू के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि का स्वागत ग्रामीणों एवं व्यवसायियों ने फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर किया।
बताया जाता है कि संतोष निराला आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजपुर क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। गाँव-गाँव चल रहे उनके जनसंपर्क अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नए कैफे की शुरुआत से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
























0 Comments