Ad Code

पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्र बने सरस्वती विद्या मंदिर अहीरौली के अध्यक्ष, बोले शिक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा



बक्सर । भारती शिक्षा समिति, बिहार ने सरस्वती विद्या मंदिर, अहीरौली (बक्सर) की नई प्रबंधकारी समिति का गठन किया है। इसमें आनन्द मिश्र को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई समिति का कार्यकाल 05 सितम्बर 2025 से 04 सितम्बर 2027 तक रहेगा।


अध्यक्ष बनाए जाने पर आनन्द मिश्र ने विद्यालय परिवार और स्थानीय समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा। शिक्षा ही विकसित भारत 2047 की नींव है। हमारा संकल्प है कि हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण और समान अवसरों वाली शिक्षा मिले, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कोई भी हो।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय में चरित्र निर्माण, मूल्य आधारित शिक्षा और नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही शिक्षा के हर पहलू में समानता—चाहे पढ़ाई का स्तर हो, संसाधनों का वितरण हो या अवसर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

भारती शिक्षा समिति और नई समिति का लक्ष्य है कि सरस्वती विद्या मंदिर को उत्कृष्ट शिक्षा का केन्द्र बनाया जाए और इसे बक्सर जिले का आदर्श शैक्षणिक संस्थान विकसित किया जाए।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu