Ad Code

बिसेनेग्राम में संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव, विजयादशमी पर शस्त्र पूजा और संगठन का आह्वान


बक्सर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर नवानगर खंड के बिसेनेग्राम स्थित माँ काली प्रांगण में विजयादशमी उत्सव, मंडल एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजा का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत माँ भगवती के चित्र के समक्ष शस्त्र पूजन से हुई, जिसे क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रान्त कार्यवाह और दक्षिण बिहार प्रान्त प्रचारक उमेश रंजन जी ने संपन्न कराया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक की भूमिका हिम्मत सिंह ने निभाई, जबकि गौरव कुमार ने “हम विजय की ओर बढ़ते जा रहे...” एकल गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

प्रमुख वक्ता प्रान्त प्रचारक उमेश रंजन जी ने कहा कि संघ के 100 वर्ष केवल समय की गिनती नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्जागरण और समाज संगठन की अखंड साधना का प्रतीक हैं। उन्होंने संघ की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सांस्कृतिक जागरण, सामाजिक संगठन, राष्ट्रभक्ति का संचार, सेवा-भाव और युवा जागरण ही संघ की असली पूँजी है।

उन्होंने पंच-परिवर्तन—एकता, सौहार्द, आत्मनिर्भरता, संस्कार और राष्ट्र-निष्ठा—को समाज की दिशा मानते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

शस्त्र पूजा को उन्होंने केवल परंपरा नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में रामकुमार सिंह, सुनील सिंह, नवीन कुमार, विकास सिंह, तेज प्रताप सिंह, श्यामा शंकर राय, बबलू सिंह, राजू प्रजापति, विमलेश सिंह, राजू सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। यह आयोजन केवल विजयादशमी पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि अखंड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प बनकर सामने आया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu