बक्सर । पूर्व मंत्री संतोष निराला ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से जुड़ते हुए कहा कि वे “202, राजपुर विधानसभा की जनता का बेटा बनकर सेवा करना” चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सात निश्चय सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू हुई हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुँच रहा है।
कृषि प्रधान इस इलाके की आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को बीज, कृषि उपकरण, बोरिंग और मोटर पर सब्सिडी से बड़ी राहत मिली है। साथ ही, किसान सलाहकार और समन्वयक जैसे पदों पर युवाओं को रोजगार देकर कृषि और युवाशक्ति को सशक्त किया गया है।
निराला ने कहा कि उन्होंने भी अपने स्तर से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नहरों में पानी उपलब्ध कराने से लेकर जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलवाने तक लगातार प्रयास किए हैं। उनका संकल्प है कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे।
इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, लव कुशवाहा, सज्जन राम, उपेन्द्र मुखिया, कमलेश राम, ददन सिंह, दारोगा राम, शिवजी चौधरी, अनिल मास्टर, टूना राम, जितेन्द्र सिंह, रामेश्वर पहलवान, विमलेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनिरुद्ध तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments