Ad Code

मझरियाँ में 5 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन


बक्सर । दुर्गापूजा के बाद प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सदर प्रखंड अंतर्गत मझरियाँ में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 05 अक्टूबर 2025, रविवार को सुबह 10 बजे से मझरियाँ बाजार, मेन रोड पर आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद जैसी स्पर्धाएँ शामिल की गई हैं। विशेष रूप से महिला वर्ग के लिए 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल भावना का विकास करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 4 से 10 स्थान तक सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। कार्यक्रम के स्वागतकर्ता सोनू कुमार यादव होंगे जबकि आयोजन की जिम्मेदारी विवेक यादव निभा रहे हैं। यह आयोजन बक्सर जिले में खेलों को नई दिशा देने और युवा खिलाड़ियों को जिला तथा राज्य स्तर पर आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu