Ad Code

युवा जदयू नेता आनंद प्रधान ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, समाज में भाईचारे और समरसता का किया आह्वान



बक्सर । युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश सचिव आनंद प्रधान ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बक्सर सहित पूरे बिहार के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और नवचेतना प्रदान करता है।


आनंद प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना से जीवन में शक्ति, साहस और समृद्धि आती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर लोग एकजुट होकर समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव को और मजबूत बनाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की संस्कृति और परंपरा शक्ति साधना से गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसे अवसर हमें अपनी जड़ों और लोकआस्था से जोड़ते हैं। इस दौरान श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक उपवास, पूजन और भक्ति में लीन होकर जीवन को पवित्र बनाते हैं।

प्रदेश सचिव ने बक्सर और आसपास के लोगों से आग्रह किया कि वे त्योहार को आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं और गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद कर पुण्य अर्जित करें। जदयू नेता आनंद प्रधान का यह संदेश नवरात्र के शुभारंभ पर लोगों में उत्साह और श्रद्धा का संचार कर रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu