बक्सर । भारतीय जनता पार्टी बक्सर द्वारा शुक्रवार को नमो ऐप, सोशल मीडिया और आईटी सेल के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने विवेक सिंह को तीनों सेल का जिला प्रभारी नियुक्त किया। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
विवेक सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। छात्र राजनीति के दौरान वे राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, विभाग संयोजक और जिला संयोजक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय रहे। संगठनात्मक कार्यों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें भाजपा बक्सर में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विवेक सिंह ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं संगठन की नीतियों और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सदैव समर्पित रहूँगा। जिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा।”
इसी क्रम में हेमंत कुमार को सोशल मीडिया जिला संयोजक, विकेश पांडेय को आईटी सेल जिला संयोजक और भास्कर सिंह को नमो ऐप का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।
नियुक्ति के बाद बधाई देने वालों में त्रिभुवन पांडेय, नमो नारायण मिश्र, गजेंद्र विद्यार्थी, समीर प्रताप सिंह, शुभम राय, कुश पांडेय, रविरंजन पासवान, अमित केशरी, प्रेम नारायण राय, उदय नारायण राय, जयशंकर राय, राजीव भगत, उमाशंकर पांडेय, विशाल ठाकुर, संतोष गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रशांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का नाम शामिल रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments