बक्सर । भाजपा नेता भास्कर सिंह को नमो एप का बक्सर जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भास्कर सिंह इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन्हें भाजपा पश्चिमी का नगर मंत्री का दायित्व भी दिया गया था। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और बेहतर समन्वय को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नया दायित्व प्रदान किया है।
नियुक्ति की खबर से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments