Ad Code

भदार गाँव में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, ग्रामीण बच्चों ने दिखाया दमखम



बक्सर । नावानगर प्रखंड क्षेत्र के भदार गाँव में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में नवरात्र प्रतिपदा के अवसर पर स्थानीय निर्मल कुमार जैन खेल मैदान में खेलकूद स्पर्धा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गांव के सैकड़ों बच्चों और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भदार पंचायत के मुखिया पति हवलदार रजक, पैक्स अध्यक्ष बलबीर सिंह और जिला परिषद प्रत्याशी कविलाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

स्पर्धा में दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप और गोला फेंक की प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालक वर्ग में विवेक कुमार ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दबदबा कायम किया, वहीं ममता कुमारी ने तीन प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। इसके अलावा लवकुश कुमार, अमन कुमार, अलका और ज्योति ने भी कई विधाओं में अव्वल आकर अपनी प्रतिभा साबित की।

बालिका वर्ग में —

1000 मीटर दौड़ में कृति, निशा और ज्योति

100 मीटर दौड़ में राधा, रौशनी और साक्षी

लॉन्ग जंप में ममता, संध्या और सबीना

हाई जंप में अलका, ममता और पार्वती

गोला फेंक में अलका, ममता और ज्योति
ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं बालक वर्ग में —

1600 मीटर दौड़ में लवकुश सिंह, अमन और लवकुश साह

100 मीटर दौड़ में विवेक, लवकुश और सोनू

लॉन्ग जंप में विवेक, लवकुश, पवन व अमन

हाई जंप में विवेक, अमन और लवकुश

गोला फेंक में विवेक, अमन और बीरू
ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष अटल सिंह, कोषाध्यक्ष अनील सिंह, सचिव मकुन सिंह, उपसरपंच सत्येंद्र सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में मंटू, प्रशांत, श्रीमन, बबलू, लक्की, श्रवण और सोनू शामिल थे। गांव में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बच्चों के उम्दा प्रदर्शन पर अभिभावकों ने गर्व व्यक्त किया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu