बक्सर । शारदीय नवरात्रि की शुरूआत पर पूरे देश में भक्ति और उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में बक्सर जिले के राजपुर थाना परिसर में भी परंपरा के अनुसार विधिवत कलश स्थापना की गई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवरात्रि के प्रथम दिन थाने परिसर में स्थापित मूर्ति के सामने पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गाँव के लोग और थाने के पुलिसकर्मी मिलकर माता रानी की आराधना करेंगे। नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर राजपुर थाना के नए थानाध्यक्ष निवास कुमार ने यजमान की भूमिका निभाई। उन्होंने कलश स्थापना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। पूरे कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धाभाव से भाग लिया और माँ दुर्गा से आशीर्वाद की कामना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments