बक्सर । डुमराँव नगर भवन परिसर में कुशवाहा समाज की ओर से शुक्रवार को बिहार लेनिन कहे जाने वाले शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस श्रद्धा और जोश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डुमराँव विधानसभा के भावी प्रत्याशी रवि उज्ज्वल कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में रवि उज्ज्वल ने शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि 5 सितम्बर 1974 को दिए गए जगदेव बाबू के प्रसिद्ध नारे “सौ में नब्बे शोषित हैं, धन, धरती और राजपाट, नब्बे भाग हमारा है” आज भी सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई का प्रतीक है। यह नारा शोषण और सामंतवाद के खिलाफ क्रांति का उद्घोष था।
रवि उज्ज्वल ने अपने संबोधन में कहा, “हमें ऐसा समाज बनाना होगा जहां सभी बराबरी के साथ जी सकें। विधानसभा चुनाव में अपना वोट प्रसादी न समझें, बल्कि गोलबंद होकर एकजुटता के साथ दें। तभी हमारी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ेगी।”
सभा में बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने रवि उज्ज्वल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। लोगों ने “अजीत भगाओ, डुमराँव बचाओ” और “रवि उज्ज्वल वीर है, डुमराँव की तकदीर है” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान रवि ने मंच की कुर्सियाँ जनता के हवाले कर अपने साथियों के साथ नीचे बैठकर सभा में शामिल होकर सादगी का परिचय दिया।
सभा की अध्यक्षता सरदार कुशवाहा ने की जबकि संचालन प्रो. अखिलेश्वर कुशवाहा ने किया। इस मौके पर वशिष्ठ सिंह कुशवाहा, डॉ. बिनोद कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, विनोदराय, रामबचन कुशवाहा, पप्पू मौर्य, अशोक कुशवाहा, अमन कुशवाहा, गुरुदेव कुशवाहा, दीनानाथ कुशवाहा, रमावती देवी, फुलकुमारी देवी, शशिकांत कुशवाहा, शुशील पासी, गोपाल गुप्ता, काशीनाथ, राजन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments