Ad Code

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म , सरकार से लिखित समझौते के बाद कर्मियों ने ढोल-नगाड़ों संग निकाला विजय जुलूस



- राज्य सचिव लवकुश सिंह बोले – “कर्मचारियों की एकता ने सरकार को झुकाया”

बक्सर । बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) की दस सूत्री मांगों को लेकर 9 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार की देर शाम सरकार से लिखित समझौते के बाद समाप्त हो गई। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव वी. राजेन्द्र और संघ नेताओं के बीच कई दौर की वार्ता के बाद सहमति बनी।


समझौते के बाद जिला मुख्यालय में कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। बुनियादी विद्यालय से प्रारंभ होकर यह जुलूस समाहरणालय तक पहुंचा। इस दौरान मिठाइयां बांटकर कर्मियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।

राज्य सचिव लवकुश सिंह ने कहा, “यह जीत कर्मियों की मेहनत और चट्टानी एकता का परिणाम है। हमारे संघर्ष ने आखिरकार घमंडी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।”
वहीं, जुलूस के दौरान वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रसाद को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।


इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे, जिनमें सतीश कुमार, शांति भूषण, रवि भूषण कुमार, राजेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, ज्ञान प्रकाश, राधा प्रसाद, महेन्द्र कुमार सिंह, धर्मपाल कुमार, रितेश रंजन, लिपिक कुमार, नवल किशोर त्रिवेदी, महेन्द्र प्रसाद, जगदम्बा पासवान, विनोद कुमार समेत अन्य शामिल थे।

यह समझौता न सिर्फ गोप गुट, बल्कि राज्य भर के अनुसचिवीय कर्मचारियों के हक और अधिकार की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu